अंतर्राष्ट्रीय

पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट का 95 वर्ष की आयु में निधन

वेटिकन सिटी, 31 दिसंबर। पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट-16वें का 95 वर्ष की आयु में वेटिकन सिटी में निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे। वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप रहे थे।

वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने जानकारी दी कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट-16वें का सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर वेटिकन के मेटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया। जर्मन धर्मशास्त्री रहे पोप बेनेडिक्ट पिछले 600 वर्षों में पहले ऐसे पोप थे, जिन्होंने इस्तीफा दिया था। इस सप्ताह की शुरुआत में पोप फ्रांसिस ने अपने साप्ताहिक संबोधन के दौरान खुलासा किया था कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट ‘बहुत बीमार’ हैं और लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था। पोप फ्रांसिस ने कहा था कि हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि वो अंत तक चर्च पर अपनी कृपा बनाए रखें।

बेनेडिक्ट 16वें का जन्म जर्मनी में हुआ था और उनका बचपन का नाम जोसेफ रैत्जिंगर था। लगभग 25 वर्षों तक कार्डिनल जोसेफ के रूप में वे बेनेडिक्ट वेटिकन के सैद्धांतिक कार्यालय के शक्तिशाली प्रमुख रहे थे। बेनेडिक्ट को 19 अप्रैल, 2005 को लोकप्रिय पोप जॉन पॉल द्वितीय के स्थान पर पोप चुना गया था। उस समय उनकी उम्र 78 वर्ष की थी और वह सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे। वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप थे। उन्होंने 2013 में पद छोड़ दिया था और सन 1415 में ग्रेगरी-12वें के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बने थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker