स्व रामफल मंडल स्मृत दिवस व मेधा सम्मान कार्यक्रम में जुटे जदयू के कद्दावर नेतागण
मधुुबनी,10 अगस्त। जिला के झंझारपुर संसदीय क्षेत्र में शनिवार को जदयू नेताओं की वृहत मंच आयोजित किया गया।जदयू राष्ट्रीय स्तर के नेतागण कार्यक्रम की आगाज किया।
समाजवादी चिंतक स्व रामफल मंडल राष्ट्रीय पुरस्कार सह मेधा सम्मान वितरण समारोह बताया गया। पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल के नाम पर बेलहा गांव में बनाए गए वाटिका भवन में कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार दोपहर में किया गया। कार्यक्रम में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, वरीय नेता उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री संजय कुमार झा, शीला मंडल,सांसद आरपी मंडल सहित विधायकों ने हिस्सा लिया। समाजवादी चिंतक रामफल मंडल को अमर शहीद की उपाधि के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह सह मेधा सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत नेताओं द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।
मंच पर जिला के जदयू कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत व इंजीनियर शैलेंद्र मंडल मंच पर विराजमान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेंद्र मंडल ने की। जबकि कार्यक्रम की उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने किया। संसदीय दल नेता पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जदयू विधायक सुधांशु शेखर मीना कामत व क्षेत्रीय सांसद रामप्रीत मंडल मंच पर विराजमान देखे गए। कार्यक्रम में स्व रामफल मंडल के व्यक्तित्व- कृतित्व की दुहाई सहित कुछ राजनीतिक बातों की चर्चा की गई।
पंडाल के बाहर टीईटी पास अभ्यर्थियों द्वारा अपनी मांग समर्थन के पक्ष में बैनर के साथ मौन प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर गौर करने पर देखा गया कि जदयू के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं का निजी आयोजन है।राजनीतिक सलाहकार द्वारा खासकर परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल का व्यक्तिगत व निजी पारिवारिक कार्यक्रम बताया गया। कारण मंच पर राजद के किसी भी जनप्रतिनिधि को नहीं देखा गया। जबकि भारत भूषण मंडल यहां के क्षेत्रीय विधायक लौकही विधानसभा क्षेत्र से हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के किसी भी कद्दावर नेता या पूर्व जनप्रतिनिधियों को मंच पर नहीं देखा गया। सीपीएम – सीपीआइ माले का भी कोई वरिष्ठ नेता मंच पर तैयार किया गया सम्मान माला के घेरावा के बीच समाए नही देखा गया।