हरियाणा

आर्य समाज का लक्ष्य  समाज मे फैली कुरीतियों को मिटाना रहा है  :  आचार्य  सुखदेव                     

गन्नौर  । आर्य समाज के प्रख्यात भजन उपदेशक स्वामी आचार्य तपस्वी सुखदेव जी महाराज ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। आर्य समाज फैली कुरीतियों को दूर करने का कार्य कर रहा है। जब तक समाज में फैली कुरीतियां दूरी नहीं होगी, तब तक समाज व राष्ट्र उन्नति की ओर नहीं बढ़ेगा। मनुष्य को अपने अंदर के विकारों को दूर करना होगा। मनुष्य जैसी संगत में रहेगा उस पर वैसा ही प्रभाव बनता जाएगा। ये बातें आचार्य सुखदेव ने शनिवार को दूसरे दिन शहर के आर्य समाज मंदिर के 65 वां वार्षिक यज्ञ महोत्सव में कही। उन्होंने कहा कि जीवन को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए उत्तम विचारों के साथ-साथ सात्विक भोजन भी जरूरी है। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ से किया गया। बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी हरीश वाधवा व अंकित मल्होत्रा के अलावा आयोजकों ने यज्ञ में आहुति दी। आचार्य विश्व बंधु जी शास्त्री ने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ से मानव जीवन ही नहीं समस्त प्राणी, पेड़-पौधों का जीवन भी स्वस्थ होता है। आचार्य ज्योति महलावत लीखी, सत्यकिरण दीवान, संतोष आर्य ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मंच का कुशल संचालन वैदिक प्रवक्ता हरि चंद स्नेही ने किया। समापन पर भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर प्रीतम आहूजा, सुदर्शन चुद्य, सुषमा भूटानी, प्रताप चंद, दिनेश टुटेजा, राम स्वरूप वर्मा के अलावा स्कूली बच्चे व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker