हरियाणा

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने ली जोन प्रभारियों व अध्यक्षों की बैठक
* नगर परिषद चुनाव को लेकर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने किया कार्यकर्ताओं से मंथन

 सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल की बहादुरगढ़ जोन के प्रभारियों व वार्ड अध्यक्षों की एक बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। पार्टी की अध्यक्षता इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने की। बैठक में नगर परिषद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मंथन किया। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस चुनाव में निश्चित रूप से इनेलो पार्टी की जीत होगी। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपना बूथ, सबसे मजबूत की नीति के साथ कार्य करें। जब बूथ मजबूत होगा तो पार्टी की जीत होगी। उल्लेखनीय है कि इनेलो पार्टी पिछले दस माह से बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में आज कोई संगठन मजबूत है तो वह इनेलो का संगठन है, क्योंकि इनेलो का हर कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा किहमारी एकजुटता ही हमारी जीत का मंत्र बनेगी। जोन अध्यक्ष व वार्ड अध्यक्ष रोजाना अपने वार्डों में लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक प्रचार करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का कार्य करें। हमारा जोन व वार्ड की कार्यकारिणी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब हमें बूथ स्तर पर अलग-अलग प्रकोष्ठ तैयार करने हैं। इसके लिए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने सभी जोन अध्यक्ष व वार्ड अध्यक्षों की जिम्मेवारियां लगाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना वजूद खो चुकी है, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस का संगठन ही नहीं है। पिछले करीब सात वर्षों से हलकों अध्यक्ष तक की नियुक्ति नहीं होना इसका ताजा उदाहरण है। भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता नाराज है। बहादुरगढ़ में नगर परिषद में कांग्रेस-भाजपा गठबंधन ने जनता को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया

। भाजपा-कांग्रेस गठबंधन ने लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं करवा पाया, जिस कारण बहादुरगढ़ की जनता इस गठबंधन से बुरी तरह से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करे और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत के साथ कार्य करें। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि इनेलो पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी और भारी मतों से चुनाव जीतेगी। जोन अध्यक्ष अजय कादियान, प्रवीण दलाल, हरिकर्ण, सूर्यकांत बोंदवाल, जगबीर सुहाग, कपूर सिंह राठी सेक्टर-6, जोन प्रभारी संदीप निवर्तमान पार्षद, सुरेश राठी, अशोक राठी व डॉ. सुखबीर, राज सिंह वर्मा, रामनिवास सैनी, एमडी महेंद्र सिंह राठी सहित वार्ड अध्यक्ष अनिल छिल्लर, सोमबीर पिहवाल, शमशेर राठी, विजय लेफ्टी, मनीष अहलावत, प्रवीन दलाल, अमित अहलावत, विक्रम रमावत व नवीन मलिक, संजय जोवल, राजेश, सूरज, जितेंद्र, बिजेंद्र धनखड़, मोहित, दीपक दूहन, भारत नागपाल व धर्मपाल काजला, नरेंद्र राठी, मयूर सैनी, सुधीर बतरा, बिजेंद्र जांगडा, बिजेंद्र दलाल, ओमप्रकाश डोरा, नरेश छिकारा, हर्ष दलाल, गोविंद गुलिया, शशि कुमार निवर्तमान पार्षद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker