लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेडमी के वंशज चैहान ने सर्बिया, यूरोप में जीता सिल्वर मेडल
सर्बिया, यूरोप में 9 सितंबर, 2022 से 12 सितंबर, 2022 तक द 40वीं गोल्डन ग्लोव वोजवोदीन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेडमी के वंशज चैहान ने 63.5 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया व सिल्वर मेडल जीत अपने भारत देश व अपनी एकेडमी का नाम रोशन किया। बॉक्सिग कोच रोहतास कुमार ने बताया कि वंशज चैहान बहुत ही होनहार व प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। इससे पहले भी वंशज यूथ एशियन के गोल्ड मैडलिस्ट व 3 बार अपने वेट कैटेगरी में खेलो इंडिया के चैंपियन भी रह चुके हैं, साथ ही आगामी यूथ वल्र्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जोकि स्पेन में आयोजित होगी, जिसकी ट्रायल का अयोजन 2 अक्टूबर, 2022 को गुवहाटी में होगा जिसमें लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेडमी के 4 बॉक्सर्स विषेष दहिया, अक्षत कादयान, वंशज चैहान व अंकुश चहल भी इस ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
दूसरी तरफ गुजरात के अहमदाबाद में 28 सितंबर, 2022 से 13 अक्टूबर, 2022 तक नैशनल गेम्स का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेडमी के 4 बॉक्सर्स अंकित शर्मा, विनीत दहिया, सचिन दहिया व पुष्पेंदर राठी हिस्सा लेंगे।
वहीं कुरुक्षेत्र मे 19 सितंबर, 2022 से 22 सितंबर, 2022 तक आयोजित हरियाणा स्टेट स्कूल बॉकिं्सग चैम्पियनशिप में लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेडमी के बॉक्सरों ने 3 पदक प्राप्त किए। अंडर 14 वर्ग में 36 किलो भार वर्ग में फतह सिंह ने स्वर्ण पदक व 40 किलो भार वर्ग में तेजस खोखर ने कांस्य पदक व अंडर 19 वर्ग में 49 किलो भार वर्ग में विशेष दहिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हम सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि एकेडमी के बॉक्सरों की मेहनत दिन-प्रतिदिन रंग ला रही है जिसकी वजह से उन सभी के प्रदर्शनों में सुधार व एकेडमी का नाम रोषन हो रहा है।
विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग व सेक्रेटरी डाॅ. विषाल गर्ग ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी व प्रधानाचार्या आषा गोयल ने विद्यालय पहुंचने पर उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और भविष्य में भी बेहतर खेल प्रर्दषन के लिए प्रेरित किया।
अधिक जानकारी के लिए कृपया आप बाॅक्सिंग कोच रोहतास कुमार को इस न0 9466266020 पर संपर्क कर सकते है।