कांग्रेस नेता सचिन जून कार्यकर्ताओं के साथ तालकटोरा स्टेडियम में हुई कार्यक्रम में पहुँचे
* यूथ कांग्रेस कांग्रेस द्वारा तालकटोरा स्टेडियम में किया गया राजीव क्रांति- भारत जोड़ों कार्यक्रम का आयोजन
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस द्वारा राजीव क्रांति -भारत जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया। राजीव क्रांति भारत जोड़ो कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के बहादुरगढ़ हलका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश जून के पुत्र सचिन जून कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पहुंचे और राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नमन किया।दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए सचिन जून ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में सभी वर्गों के लिए ऐसे हितकारी नीतियां बनाई जिनका लाभ आज भी सभी वर्गों को मिल रहा है। भारत में आईटी क्रांति लाने का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। आज पूरे विश्व में आईटी क्षेत्र से जुड़े भारतीय अपनी कार्य कुशलता की बदौलत भारत का नाम विश्व में रोशन कर रहे हैं। देश मे पंचायती राज प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को मतदान करने का अधिकार देना भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही देन है। दिल्ली रवाना होने से पहले सचिन जून की अगुवाई में मौजूद कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहे.. के नारे लगाए और पुण्यतिथि पर नमन किया।