हरियाणा

भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी का झंडा

गन्नौर।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं साथ मिल कर पार्टी का ध्वज फहराया। शहर के प्राचीन शिव मंदिर में विधायक निर्मल चौधरी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर पार्टी झंडा लहरा कर स्थापना दिवस मनाया। विधायक निर्मल चौधरी, भाजपा नेता अरूण त्यागी, मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, हरीश मदान, राजेंद्र त्यागी, जयपाल शर्मा आदि ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया।

विधायक ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। जिसके प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी थे। भाजपा पहले देश, फिर पार्टी और अंत मे खुद के बारे में सोचने के सिद्धांत पर चल रही है, जिस कारण भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है। वहीं नपा रोड स्थित कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मंजू कौशिक के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष विरेंद्र पहल, सुखबीर प्रजापत आदि ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि एससीबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबेदार ऋषि राज चौहान ने पार्टी का झंडा फहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker