दिल्ली
एएसजी अमन लेखी का अपने पद से इस्तीफा
नई दिल्ली
एएसजी (अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल) अमन लेखी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमन लेखी ने अपना इस्तीफा केंद्रीय विधि मंत्री किरण रिजिजू को भेजा है।
अमन लेखी को 5 मार्च 2018 को एएसजी नियुक्त किया गया था। उसके बाद उन्हें दोबारा 1 जुलाई को तीन साल के लिए एएसजी नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 30 जून 2023 तक के लिए किया गया था।
अमन लेखी सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में कई महत्वपूर्ण मामलों में केंद्र सरकार की ओर से पेश हो चुके हैं। अमन लेखी केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के पति हैं।