हरियाणा

नगरपरिषद व नगरपालिका चुनाव से पहले प्रदेशाध्यक्ष ने त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं दिया जीत का मंत्र

अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के विचार से जोड़कर अपने बूथ को मजबूत करें कार्यकर्तां : धनखड़

अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें कार्यकर्ता

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को बुके भेंट करते सांसद रमेश कौशिक, विधायक निर्मल चौधरी व भाजपा नेता अरूण त्यागी।23 जीएनआर 3भाजपा मंडल महामंत्री अमन मुखीजा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का स्वागत करते हुए। गन्नौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के विचार से जोड़कर अपने बूथ को मजबूत करें। जिससे आगामी नगरपरिषद व नगरपालिका चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भाजपा संगठन विचार के लिए संघर्ष करता था और अब भाजपा अपने विचारों पर काम कर रही है।

जिसके तहत जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई जा चुकी है और अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। कार्यकर्ता भाजपा के जनहित में लिए गए फैसलों व योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। धनखड़ शनिवार को गन्नौर प्रवास के दौरान भाजपा नेता अरूण त्यागी के आवास पर आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, राई विधायक मोहनलाल बड़ौली, जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने प्रदेशाध्यक्ष का बुके भेंट कर स्वागत किया। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि त्रिदेव ही संगठन की ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने बूथ पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को भी योजनाओं का लाभ मिल सके। लोगों को बताएं कि केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आम लोगों के जीवन स्तर में काफी बदलाव आ चुका है।

मोदी और मनोहर के नेतृत्व में देश व प्रदेश की सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों से लोगों को अवगत करवाएं। इसका लाभ आगामी नगरपालिका व नगरपरिषद चुनाव में भाजपा को जरूर मिलेगा। इस मौके पर भाजपा नेता आजाद नेहरा, अरूण त्यागी, गन्नौर मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, मंडल महामंत्री अमन मुखीजा, अंकित त्यागी, शेखचंद जैन, भूषण हसीजा, हरीश मदान, ईश्वर कश्यप, महामंत्री सुरेन्द्र खुराना, राजकुमार अग्रवाल, डा. राजेश शर्मा, प्रदीप कूपर, प्रदीप बैरागी आदि मौजूद थे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker