हरियाणा

हिसार: बिप्लब कुमार देव के मार्गदर्शन में भाजपा होगी और मजबूत : कैप्टन भूपेन्द्र

पार्टी जिला पदाधिकारियों ने किया नियुक्ति का स्वागत

हिसार, 10 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा भाजपा प्रभारी बनाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि श्री देब के मार्गदर्शन में हरियाणा में पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।

कैप्टन भूपेन्द्र ने शनिवार को कहा कि बिप्लब कुमार देब पार्टी के अनुभवी व पुराने नेता है और त्रिपुरा का मुख्यमंत्री रहते हुए अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए, जिनकी बदौलत उनकी छवि जन नेता के तौर पर उभरी। भारतीय जनता पार्टी संगठन में रहते हुए श्री देब ने संगठन की मजबूती व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण व मेहनत को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें हरियाणा का प्रभार सौंपा है। उन्हें विश्वास है कि बिप्लब कुमार देव के मार्गदर्शन में हरियाणा भाजपा और मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker