हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी आज 11 करोड़ सदस्यों की समर्पित फौज के साथ सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चलकर देश के 17 राज्यों में सरकार बनाकर गरीब, शोषित, वंचित एवं पिछड़ों का उत्थान करने में जुटी हुई है- कविता जैन

सोनीपत

वर्ष 1951 में जनसंघ के 11 सदस्यों से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी आज 11 करोड़ सदस्यों की समर्पित फौज के साथ सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चलकर देश के 17 राज्यों में सरकार बनाकर गरीब, शोषित, वंचित एवं पिछड़ों का उत्थान करने में जुटी हुई है।   

उक्त विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्षा कविता जैन ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर महाराजा अग्रसेन मंडल द्वारा काठ मंडी में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।

उन्होंने घरों पर पार्टी ध्वज लहराने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी कार्यकर्ता के साथ सुना। उन्होंने कहा कि 42 में स्थापना दिवस के अवसर पर हमें स्मरण रहना चाहिए कि राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र की मर्यादा, सामाजिक व आर्थिक मुद्दों पर गांधीवादी दृष्टिकोण, सकारात्मक पंथनिरपेक्षता तथा मूल्य आधारित राजनीति की पंच निष्ठाओं के साथ भाजपा का जन्म हुआ था।   

 नेताजी सुभाष चंद्र बोस मंडल द्वारा कैलाश कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि मोदी सरकार ने 7 वर्षो में 50 ऐसे ऐतिहासिक काम किए हैं जिससे आज भारत का कद पूरी दुनिया में बढ़ा है आयुष्मान भारत के तहत 10 करोड लोगों को 5 लाख तक का हेल्थ सुविधा, 10 करोड किसानों को छ हजार वार्षिक आर्थिक मदद, काश्मीर का विषेश दर्जा समाप्त, जन सुरक्षा योजना, स्वच्छता – शौचालय निर्माण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा गरीब से गरीब परिवार तक योजनाओं को पहुंचाकर डॉ दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार किया हैं।     

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी नवीन मंगला, सुनिता लौहचब मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, मुकेश बत्रा, नीरज सोनी, राजकुमार शर्मा, गौरव भोला, सुरेश कथूरिया, पार्षद मंजीत सिंह, नीरज अत्रे, सतपाल कौशिक, मुकेश एंडी, सीमा गोयल, किरण बाला, अनिल ग्रोवर, चरण सिंह, विजय पिहवाल, मनोज धानिया, कुलदीप सैनी, मनोज सैनी, मास्टर जय भगवान, नंदा सैनी, प्रेमलता, महेंद्र वर्मा, पूनम उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker