नई दिल्ली
उत्तर पश्चिमी जिले के मुखर्जी नगर इलाके में एक महिला से ठगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर सोने के गहने ठग लिये। बदले में महिला को आर्टिफिशयल गहने देकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पीडि़त महिला वीना डावर परिवार के साथ मुखर्जी नगर इलाके में रहती है। सुबह वह पार्क के सामने पीपल के पेड़ को पानी देने गई थी। जब वापिस घर की तरफ जा रही थी। बाइक पर दो युवक आए। उनके पास आकर बाइक को रोक लिया। दोनों खुद को आई कार्ड दिखाकर बोला,हम पुलिसवाले हैं। पीछे एसएचओ साहब की गाड़ी आ रही है। आप अपने सोने के गहने उतर लो।
उनकी बातों में आकर उसने सोने के गहने उतर लिये और उनको दे दिये। युवकों ने गहनों को लिफाफे में बंद करके उनको वापिस कर दिये। बोला कि आप घर जाकर लिफाफे से गहने निकाल लेना। दोनों युवक बाइक से वहां से आराम से चले गए। वह भी घर वापिस आ गई। जब उसने लिफाफे को खोलकर देखा,उसमें तीन नकली चुडिय़ां रखी हुई थी। आपबीती अपने बेटे को बताई। जिसके तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।