आर्य समाज मंदिर गन्नौर के सर्वसम्मति से शाम लाल डुडेजा बने प्रधान
आर्य समाज मंदिर के नवनियुक्त प्रधान बने शाम लाल डुडेजा का स्वागत करते पदाधिकारी।
गन्नौर। रविवार को निर्वाचन अधिकारी एवं रिटायर प्रिंसिपल हरिचंद स्रेही की देखरेख में आर्य समाज मंदिर गन्नौर का त्रिवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें कमेटी का प्रधान शाम लाल डुडेजा का बनाया गया है, संरक्षक डा. प्रेम चंद मेहता, उपप्रधान लक्ष्मण दास ठक्कर, महासचिव प्रीतमलाल आहुजा, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार पाहुजा, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार ठुकराल का चुना गया। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में मनिंद्र सिंह सन्नी, सतीश कुमार चौधरी, दिनेश कुमार टुटेजा, प्रताप चंद भुटानी, धर्मपाल हसीजा, राजेश कुमार गाबा, बनाए गए। आर्य समाज की उन्नति, विकास, वैदिक सिद्धांतों के अनुपालना हेतु नवनिर्वाचित सदस्यों व पदाधिकारियों ने शपथ ली। नवनियुक्त प्रधान शाम लाल डुडेजा ने कहा कि वे आर्य समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक धर्मचंद खन्ना, विशिष्ट सदस्य सुभाष चंद सचदेवा आदि मौजूद थे।