गुरुआ में मुखिया के कार्यशैली के विरुद्ध वार्ड सदस्यों ने निकाला आक्रोश मार्च
गया,20 सितंबर। जिले के गुरुआ प्रखंड के वार्ड सदस्य संघ ने मुखिया के कार्यशैली के विरुद्ध पावर ग्रिड से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक आक्रोश मार्च निकालकर मुखिया को होश में आने की चेतावनी दिया है। आक्रोश मार्च का नेतृत्व वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कर रहे थे। आक्रोश मार्च प्रखंड मुख्यालय में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो गया था।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह एवं बरमा पंचायत के उप मुखिया पति मो अरबाज आलम ने बताया कि सरकार जो वार्ड सदस्य को अधिकार दिया है उस अधिकार को पाने में मुखिया लोग वार्ड सदस्य के साथ काफी मनमानी कर रहे हैं। इसलिए तमाम वार्ड सदस्य गोलबंद होकर मुखिया के विरुद्ध पूरे बिहार में जन आंदोलन शुरु कर दिया है। जब तक हमलोग को अपनी अधिकार नही मिलेगा तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।