भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से आए बेहतर परिणाम : निर्मल
विधायक निर्मल चौधरी के साथ चेयरमैन अरूण त्यागी।
गन्नौर। विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि भाजपा से भारी मतों से विजयी होने पर नवनियुक्त चैयरमैन अरूण त्यागी को बधाई दी। विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई देती है कि गन्नौर से आम आदमी को टिकट दिया और गन्नौर की जनता ने सांसद रमेश कौशिक व उनकी अपील पर भारी मतों से जीत दिलाई। विधायक ने कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण आज मुख्यमंत्री मनोहरलाल के शासन से प्रदेश की जनता खुश है। निकाय चुनावों में आए परिणामों ने साबित कर दिया है कि वे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार द्वारा बनाई नीतियों व कामों से खुश है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने अरूण त्यागी को जिस उम्मीद पर वोट डाली है वे उस पर खरा उतरकर जनता के हित में काम करेंगे। शहर के विकास में वे उनका पूरा सहयोग करेगी।
सत्ता पक्ष का चैयरमैन बनाकर लोगों ने सराहनीय कार्य किया : कौशिक
गन्नौर। सांसद रमेश कौशिक के भाई भाजपा नेता राजेन्द्र कौशिक ने अरूण त्यागी को चेयरमैन बनाए जाने पर बधाई दी। कौशिक ने कहा कि सत्ता पक्ष का चेयरमैन बनाकर गन्नौर की जनता ने सराहनीय कार्य किया है। शहर के विकास में कमी नही आएगी। वे ईमानदार छवि के व्यक्ति है। जनता ने इतने अधिक वोट से जीत दिलाकर दिखा दिया है कि प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ा हुआ है। यह सब सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।