सोनीपत आज दिनाँक 6 अगस्त 2022 को सोनीपत जिले के विभिन्न गाँव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा पौधारोपण किया गया। आज महलाना, भटगांव, बड़वासनी, भदाना, खटकड़, भैराबांकीपुर, रसोई, मनौली, दुभेटा, भोगीपुर, छप्परा, ठसका, महमूदपुर मान, महमूदपुर चहल, रामनगर, भीगाना, सिकंदरपुर माजरा, गढ़ी सराय नामदार खा, गढ़ी उज्जाले खा गाओं में 3000 से अधिक पेड़ पौधे लगाएँ गए। महिलाओं द्वारा इस वर्ष अधिक से अधिक औषदिय पौधे लगाने पर जौर दिया गया। यह पेड़ पौधे महिलाओ द्वारा स्कूल, चौपाल, मंदिर, घर, खेत या गाओं की अन्य खाली जगह पर लगाएँ गए। HSRLM स्टाफ द्वारा महिलाओं को पेड़ पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया और वन विभाग की नर्सरी से पेड़ पौधे दिलवाने में पूर्ण सहयोग किया गया। पौधरोपण के इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री दिलबाग दहिया व बी.पी.एम. श्रीमती मंजू रानी द्वारा सहयोग करते हुए महिलाओं को पेड़पौधों का जीवन में महत्व बताया गया और महिलाओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। श्री अजय कुमार, ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बताया गए कि महिलाओं द्वारा 21000 पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close