हरियाणा

फरीदाबाद: विकास के मामले में भाजपा सरकार में बदला बल्लभगढ़ का स्वरूप: मूलचंद शर्मा

कैबिनेट मंत्री ने बल्लभगढ़ वासियों को दी करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात

फरीदाबाद, 25 जून प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को बल्लभगढ़ वासियों को करोड़ों रुपए की धनराशि के विकास कार्यों की सौगातें दी। उन्होंने सबसे पहले सेक्टर-55 पहुंचे और सेक्टर- 55 की मुख्य सडक़ जो सोहना रोड से जेसीबी चौक व सेक्टर-25, सेक्टर- 58 और राजीव कॉलोनी को जाती है, उसका स्थानीय निवासियों और एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा के हाथों नारियल फुड़वाकर कार्य शुरू करवाया। इस सडक़ को हरियाणा शहरी प्राधिकरण द्वारा फोर लेन रोड बनाया जा रहा है, जो जल्दी बन कर तैयार होगी।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में करीब 110 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर चले हुए हैं। उसी के अंतर्गत इस सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। सडक़ के बनने से सबसे ज्यादा फायदा सेक्टर-55 और औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को होगा। साथ ही साथ यह मुख्य सडक़ एनआईटी व बल्लभगढ़ के लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी में सीवर की लाइन, पीने के पानी की लाइन के साथ आरएमसी सडक़ के कार्य का भी स्थानीय लोगों के हाथ नारियल तुड़वाकर शिलान्यास करवाया और कहा कि यह विकास कार्य जल्द ही पूरे किए जाएंगे। स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि बल्लभगढ़ के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जमकर ग्रांट दे रहे हैं। उसी का परिणाम है कि 2014 से पहले विकास कार्यों का बल्लभगढ़ में क्या हाल था और अब 2014 के बाद का बल्लभगढ़ कैसा है।

उन्होंने विकास कार्य गिनवाते हुए कहा कि बल्लभगढ़ में करीब डेढ़ सौ किलोमीटर लंबी आरएमसी की सडक़े बनवाई गई हैं। इसके अलावा लघु सचिवालय का निर्माण, महिला कॉलेज एवं सरकारी स्कूलों की भव्य इमारत के साथ साथ रेनीवेल योजना के तहत मीठा पानी बल्लभगढ़ वासियों को दिया है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्वयं भी अपने दांतों की जांच करवाई। इस अवसर पर विधायक नीरज शर्मा, भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, निर्वतमान पार्षद जयवीर खटाना, मुकेश डागर, गुरमीत देओल, सुभाष लांबा, ईश्वरद्याल गोयल, धीरज, पारस जैन, अनिल, पूरन लाल शर्मा, रमेश भारद्वाज, वेदराम पंडित, जेसी कौशिक, जेपी मास्टर जगत भूरा, अनुराग गर्ग, दीपांसू अरोड़ा, जितेंद्र बंसल, रविभगत सहित सेक्टरों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker