मार्किट कमेटी के डीएमयू ने मंडी का दौरा कर मंडी में पड़ी किसानों की धान को सुरक्षित करवाया
– मंडी में आई धान की पूरी तरह से सुरक्षित : डीएमयू
गन्नौर। मार्किट कमेटी के डीएमयू ने शनिवार को अनाज मंडी का दौरा कर मंडी में बिक्री के लिए आई धान की सुरक्षित व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आदेश दिए। इस दौरान डीएमयू महाबीर सिंह ने कहा कि मंडी में आई धान शैड के नीचे पुरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने मार्किट कमेटी की सचिव आशा रानी व अन्य मंडी सुपरवाईजर को आदेश दिए कि बरसात का मौसम है। इसलिए विशेष ध्यान रखे कि किसानों की धान तक बरसात का पानी नही पहुंचना चाहिए। मंडी में आई धान की फसल को सुरक्षित रखना मार्किट कमेटी का काम है। इसलिए आढ़तियों के आन्दोलन के दौरान किसान का कोई परेशानी न आए। इसका ध्यान रखे। मार्किट कमेटी सचिव आशा रानी ने बताया कि मंडी में सभी धान शैड के नीचे है। कोई धान खराब नही हुई है। इसके अलावा उन्होंने मंडी के आढ़तियों से भी अपील की वे हड़ताल के दौरान किसानों की मंडी में बिक्री के लिए आने वाली धान का ध्यान रखे। वे उनके ही किसान है। इस मौके पर कमेटी के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।