हरियाणा

यमुनानगर: दूसरे दिन की हडताल भी हुई पूरी तरह से बेअसर

यमुनानगर

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सरकार की निजीकरण और नीतियों के विरोध में कर्मचारी संगठनों की दो दिन की हड़ताल दूसरे दिन यानी मंगलवार को पूरी तरह से बेअसर नजर आई वहीं संगठनों के नेताओं ने इसे सफल बताया और आगे भी बडे आन्दोलन करने की बात कही।

हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 लगाई हुई है। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस अधिकारी से लेकर डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आपातकालीन संबंधित विभाग की टीमें को भी अलर्ट किया गया है। प्रशासन की ओर से हड़ताल को विफल करने के लिए और जनता की जरूरी सुविधाओं में परेशानी न हो इसको लेकर सभी इमरजेंसी सेवाएं देने की बात कही गई।

कर्मचारी संगठनों के नेताओं का कहना है कि हमारी मांगों को सरकार लिखित रूप से दे तो हम हड़ताल रद्द करने को तैयार हैं। कर्मचारियों ने अलग-अलग जगह पर अपने विभागों के सामने हडताल की और हड़ताल का मुख्य कार्यक्रम बस स्टैंड के नजदीक पार्क पर हुआ जिसमें में बडी संख्या में सभी विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। एसबीआई में मर्ज सभी बैंक , निजी बैंक खुले रहें। वहीं बिजली व स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं भी सुचारू रूप से जारी रही। सभी कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर कर रहे है। इसमें कर्मचारियों को पक्का करने की मुख्य मांग है।

स्वास्थ्य विभाग ठेका कर्मियों का कहना है कि वें अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने मजबूरन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

सफाई कर्मचारी संगठन हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुलशन भारद्वाज ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। वहीं हडताल के बावजूद भी सरकारी बसें चलती नजर आईं। जिला रोडवेज प्रबंधक ने बताया कि बसें सुचारू रूप से चल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker