धान के अवशेष जलाने पर गन्नौर ब्लॉक में 5 किसानों पर साढ़े 12 हजार रुपए जुर्माना लगाया
गन्नौर। कृषि विभाग द्वारा किसानों को नुकसान के प्रति जागरूक करने के बाद भी किसान धान की फसल के बचे अवशेषों जला रहे है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने सेटेलाइट के अलावा अधिकारी गांव-गांव जाकर निरीक्षण कर धान के अवशेष जलाने वाले गन्नौर ब्लॉक में 5 किसानों पर साढ़े 12 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। खंड कृषि अधिकारी आनंद श्योराण ने अपील करते हुए कहा कि किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें। अवशेष न जलाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से प्रति एकड़ 1000 रुपए की राशि से प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अपनी धान की फसल का पंजीकरण करवाया है और धान के अवशेषों में आग नहीं लगाएगा। ऐसे किसान विभाग की वेबसाइट पर 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते है। इसके बाद जांच कर किसानों को प्रोत्साहित राशि वितरित की जाएगी।धान अवशेष जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाने के अलावा उनकी सरकारी सुविधाएं भी रोकी जाएंगी। विभाग की ओर से मिलने वाली किसी भी प्रकार की योजनाओं का लाभ भविष्य में धान अवशेष जलाने वाले किसान को नहीं दिया जाएगा।