जी-20 से रूस को बाहर किया जाना चाहिएः बाइडन
ब्रुसेल्स
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने नाटो और यूरोपीय सदस्यों की बैठक के बाद कहा कि जी-20 औद्योगिक और विकासशील देशों के संगठन से रूस को बाहर किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि रूस को बाहर किए जाने पर सहमति नहीं होती है तो यूक्रेन को सदस्य बना लेना चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि क्रिमिया के बाद रूस को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के समय विकसित समूह आठ देश थे। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक रूस ने यूक्रेन के विरुद्ध अवांछित और अन्यायिक युद्ध छेड़ा है, उसके पश्चात रूस को इस समूह में रखने का कोई औचित्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक देशों के इस समूह में रूस को बाहर किए जाने पर असहमति भी जताते हैं, तो ऐसी स्थिति में यूक्रेन को जी 20 का सदस्य बनाए जाने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इससे रूस अलग थलग होगा।