केंद्रीय विद्यालय ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में पोक्सो एक्ट के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
राई। ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में एक फाउंडेशन के द्वारा केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए पोक्सो एक्ट के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सभी अतिथियों के स्वागत से किया गया। महिला थाना की सब इंस्पेक्टर बबली मैडम ने विद्यार्थियों को पुलिस तथा कानून से मिलने वाली मदद के बारे में विस्तार से बताया और बताया कि पुलिस तथा कानून सदैव बच्चों के अधिकारों के साथ खड़ा है। आस्था हेल्पिंग हैंड की फाउंडर सारिका शर्मा ने छात्र- छात्राओं को शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक अध्यापक हरिदर्शन ने किया। कार्यक्रम में मनोज अंतिल, जयराम शर्मा, कुमारी पिंकी अधिवक्ता,प्राचार्य प्रवीण भारद्वाज एवं पवन, दीपक, सीमा, सुमित, हरजीत, डिंपल, सतीश आदि मौजूद थे।