हरियाणा

गोहाना नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने किया पत्रकारवार्ता को संबोधित


-हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों का बजा बिगुल
-उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व पार्टी हाईकमान के नेतृत्व में जजपा कार्यकर्ता चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार
-चुनावों को जितने के लिए पार्टी हर वार्ड में उतारेगी मजबूत उम्मीदवार
-इस दौरान सुरेश कुमार धवन को किया गया यूएलबी प्रकोष्ठï का हलका अध्यक्ष
गोहाना(सोनीपत), 24 मई। गोहाना में होने वाले नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर जजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया ने गोहाना स्थित धवन पेट्रोल पंप पर पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई है। स्थानीय निकाय चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के लिए जजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी कमर कस ली है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व पार्टी हाईकमान के नेतृत्व में स्थानीय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सभी वार्डों का दौरा करते हुए चौधरी देवी लाल के बताए रास्ते पर चलते हुए कमेरे, मजदूर, युवाओं और किसान वर्ग के विकास के लिए कार्य करने वाले उप-मुख्यमंत्री की नितियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।
जिलाध्यक्ष दहिया ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी ने जो वादे लोगों के सामने किए थे उन्हें उप-मुख्यंत्री लगातार पूरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं को स्थानीय प्राईवेट नौकरियों 75 प्रतिशत आरक्षण मिला। किसानों को 72 घण्टे के अंदर उनकी फसल के दाम सीधे उनके खाते में पहुंचाए गए। इसके अलावा महिलाओं को पंचायती चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिला। सरकारी कार्यालयों में कच्ची नौकरियों में ठेका प्रथा को खत्म करते हुए हरियाणा रोजगार कौशल निगम की स्थापना की गई ताकि कच्चे कर्मचारियों को ठेकेदारों केे शोषण से मुक्त करवाया जा सके।
        श्री दहिया ने कहा कि इस दौरान पार्टी को लेकर लोगों में पूरा जोश देखा जा रहा है और लोग स्थानीय निकाय चुनावों में उप-मुख्यमंत्री का साथ देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों को जितने के लिए जजपा पार्टी लोगों के बीच से ऐसे मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी जिसपर लोगों का विश्वास हो और वो लोगों के विकास के लिए कार्य कर सके।
        इस दौरान हलका अध्यक्ष नरेन्द्र गहलावत, रामचंद्र देशवाल, यूएलबी जिलाध्यक्ष राजबीर मलिक(राजा) पार्षद, खेल प्रकोष्ठï जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पहलवान, किसान सेल हलका अध्यक्ष संदीप भनवाला, हवा सिंह वर्मा, सरोज शामड़ी, विजयपाल ककाना, महेन्द्र मिन्दा, प्रदीप पांचाल, रामकुमार प्रजापत, सरदार राजसिंह, मोहन कश्यप, नितिन चिंदा, सन्नी मेहता, विनी ग्रोवर, हरिश सतीजा, अभिमन्यु कासंडी तथा सुरेश गामड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker