खेल

जावेद नूरुद्दीन शेख के बतौर अंपायर 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे, हॉकी इंडिया ने किया सम्मानित

नई दिल्ली, नवंबर 9। जावेद नूरुद्दीन शेख ने मंगलवार को अपने प्रतिष्ठित करियर के 150वें अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग की और इस अवसर पर हॉकी इंडिया ने उन्हें सम्मानित किया।

जावेद शेख ने यह उपलब्धि मलेशिया के इपोह में चल रहे सुल्तान अजलान शाह कप 2022 में एक मैच में अंपायरिंग करते हुए हासिल की।

शेख पिछले 20 वर्षों से हॉकी की अंपायरिंग कर रहे हैं और हाल ही में उन्हें 10वीं हॉकी इंडिया कांग्रेस में हॉकी इंडिया के सर्वश्रेष्ठ अंपायर मैनेजर / अंपायर 2019-2020 पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वर्ष 2000 में उन्होंने बतौर अंपायर काम करना शुरू किया। उन्होंने 2002 में राष्ट्रीय अंपायर के रूप में कार्य करना शुरू किया, फिर उन्हें पोलैंड में 2003 के अंडर -21 आमंत्रण कप में अंतरराष्ट्रीय अंपायर के रूप में अंपायरिंग करने का मौका मिला।

जावेद शेख, जो अब विश्व कप पैनल अंपायर के रूप में एफआईएच अधिकारियों की सूची में सूचीबद्ध है, ने पिछले दस वर्षों में महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इनमें राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और 2014 पुरुष विश्व कप शामिल हैं। उन्हें सबसे बड़ा काम तब मिला, जब उन्हें रियो में 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में अंपायरिंग के लिए बुलाया गया।

खेल की वैश्विक शासी निकाय अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने उन्हें 2018 में एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप, 2020 टोक्यो ओलंपिक और आगामी एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के लिए अंपायर के रूप में भी नियुक्त किया है, जिसका आयोजन 13 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker