फतेहपुर: व्यापार मण्डल अमिताभ शुक्ल बने खागा नगर अध्यक्ष व अतुल साहू बने महामंत्री
फतेहपुर, 20 नवम्बर। जिले में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक कैंप कार्यालय देवीगंज में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठन मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अमिताभ शुक्ला को खागा नगर अध्यक्ष व अतुल साहू को खागा नगर कमेटी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।
स्वागत समारोह के उपरांत व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद शुक्ला ने नवनियुक्त खागा अध्यक्ष अमिताभ शुक्ला व महामंत्री अतुल साहू को बधाई देते हुए कहा कि मैं दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा ही नहीं विश्वास करता हूं कि यह यह दोनों मिलकर खागा के संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाएंगें, जिस प्रकार से मैं खागा में नगर अध्यक्ष रहते हुए समर्पित भाव से कार्य करता रहा हूँ, ठीक उसी प्रकार से बल्कि मुझसे भी ज्यादा समर्पित होकर संगठन को बुलंदियों पर ले जाने का कार्य करेंगे उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को 15 दिन के अंदर अपनी सम्पूर्ण नगर कमेटी घोषित करने की जिम्मेदारी भी दी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नारायण गुप्त, जिला उपाध्यक्ष रवि अवस्थी, जिला महामंत्री रिजवान डियर, रामबाबू गुप्ता, युवा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता समाजसेवी, सुशील सिंह कचवाह, शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त, खागा मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, उपेंद्र सिंह यादव, विजय पटेल, धर्म सिंह, अखिलेश तिवारी, दिनेश पलसन, राहुल गुप्ता, आशीष लोधी, बबलू तिवारी, शिवशरण, रामशंकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।