हरियाणा

नेता प्रतिपक्ष व प्रदेशाध्यक्ष का सोनीपत पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

झिलमिल ढाबे पर सोनीपत व गोहाना का हुआ सांझा स्वागत कार्यक्रम
सोनीपत।
नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान सिंह, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेशाध्यक्षों का मुरथल स्थित झिलमिल ढाबे पर पहुंचने पर सोनीपत व गोहाना की जनता ने गर्मजोशी से फूल मालाओ, पगड़ी व पुष्प वर्षा से जोदार स्वागत किया। इस दौरान गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक, निखिल मदान, मेयर व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ललित पंवार के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने अपने नेताओं का स्वागत किया।  


गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि झिलमिल ढाबे पर उमड़े जनसैलाब ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश की जनता प्रदेश से गठबंधन सरकार का सफाया करेगी। आज प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी का बोलबाला है। आयेदिन लूट, मर्डर जैसे संगीन अपराध दिनदिहाड़े हो रहे है। बेरोजगारी इतनी बढ गई है कि युवा अपने रास्त से भटक रहे है। मेयर निखिल मदान ने कहा कि आज सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। अब प्रदेश की जनता चुनाव के इंतजार में है जब वह गठबंधन सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ललित पंवार ने कहा कि चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस सरकार का ग्राफ बहुत ही तेजी से बढ रहा है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुडडा आज युवाओ के दिलों की धड़कन बन चुके है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की टीम प्रदेश में कांग्रेस को चार-चांद लगाने का काम करेगी। इस दौरान बड़ी तादाद में कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण, सभी पार्षदगण, कार्यकर्ता, बड़ी तादाद में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



4 Attachments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker