आदमपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत पर युवा भाजपा नेता पुनीत राई के नेतृत्व में खुशी मनाई
भाजपा युवा जिला उपाध्यक्ष एंव निगम पार्षद पुनीत राई ।
राई। आदमपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा युवा जिला उपाध्यक्ष एंव निगम पार्षद पुनीत राई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को बधाई दी। भाजपा युवा नेता पुनीत राई ने कहा कि आदमपुर की जनता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में करवाए जा रहे विकास कार्यों व प्रदेश के समान विकास से खुश होकर व आदमपुर में भव्य बिश्नोई को तीसरी पीढ़ी के रूप में स्वीकार कर भव्य जीत के साथ आदमपुर में कमल का फूल खिलाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में भव्य बिश्नोई को आदमपुर में ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई है। पुनीत राई ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा से लोगों ने प्रभावित होकर कमल का फूल खिलाया है। भाजपा का विजयी रथ नहीं रूकेगा। प्रदेश में अगली सरकार भी भाजपा की होगी और कमल खिलेगा। जनसेवा ही भाजपा का पहला लक्ष्य है, जिसे लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ सुरेन्द्र, सतबीर, महेन्द्र आदि थे।