मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र नई ऊंचाइयों पर पहुच रहा : पवन मिश्र
देवरिया, 17 सितम्बर। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया के नगर मण्डल इकाई की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कचहरी चौराहे स्थित शिव मंदिर में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का किसान समृद्ध और खुशहाल हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के कारण राष्ट्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। मोदी विश्व के एक नंबर के नेता बन गए हैं। इस दौरान उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना किया।
कार्यक्रम के संयोजक नगर मण्डल अध्यक्ष अरुण मिश्र ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में अशोक मिश्र, हरीश त्रिपाठी, अजय सिंह अन्नू , नागेन्द्र सिंह, अरुण कुमार मिश्र, रितेश शर्मा, उमाकान्त पाण्डेय, सूरज मिश्र आदि उपस्थित रहे।