उत्तर प्रदेश

 लखनपुरी में 30 नवम्बर से लगेगा भारत हस्तशिल्प महोत्सव

लखनऊ, 02 नवम्बर। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में 30 नवम्बर से 14 दिसम्बर तक 15 दिवसीय ‘भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2022‘ का आयोजन लखनपुरी के कांशीराम स्मृति उपवन में किया जायेगा। यह जानकारी गुरूवार को यू पी प्रेस क्लब में ट्रस्ट की आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने भारत हस्तशिल्प महोत्सव के कर्टन रेजर पोस्टर की लॉन्चिंग की।

उन्होंने बताया कि हस्तशिल्प महोत्सव की थीम ‘आत्म निर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम‘ है। महोत्सव मे 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की कला संस्कृति, पर्यटन, हस्त शिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, मसाले, हैण्डलूम-हैण्डी क्राफ्ट, आटोमोबाइल सहित अन्य चीजों के स्टाल लगाएं जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा महोत्सव में निःशुल्क भारत टैलेण्ट हण्टका आयोजन किया जायेगा, इसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स मॉडलिंग, मेंहदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, सिलाई, चित्रकला, निबंध लेखन, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, मिस्टर-मिस और मिसेज भारत प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एन.बी. सिंह ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम भी होंगे।

उन्होंने बताया की इसके अलावा महोत्सव के फूड जोन में कश्मीरी, राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इण्डियन, गुजराती, चाइनीज, अवधी-मुगलई के अलावा देशी बाटी चोखे के स्टाल आकर्षण के केन्द्र होंगे। फन जोन में बच्चों के लिए तमाम तरह के आकर्षक झूले, खिलौने होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker