राष्ट्रीय

यमुना के जलस्तर को लेकर मुख्यमंत्री ने की अपील

नई दिल्ली, 14 अगस्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे जाने से बचें। साथ ही उन्होंने कहा है कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, सभी से मेरी अपील कि नदी के किनारों की तरफ जाने से बचें। यमुना के आस-पास रहने वाले लोगों के लिए हमने पर्याप्त बंदोबस्त कर रखे हैं। सरकार और प्रशासन का सहयोग करें। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से अपील है कि वे नदी से दूर रहें। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। विस्थापितों के लिए शिविर लगाए गए हैं जहां उनके रहने और खाने के आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार शनिवार रात आठ बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर 205.88 मीटर था। यह रविवार सुबह आठ बजे गिरकर 204.83 मीटर हो गया। इससे पहले एक दिन से अधिक समय तक जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर रहा था। इसके चलते अधिकारियों को निचले इलाकों से लगभग 7 हजार लोगों को निकालना पड़ा था। यमुना नदी के ओवरफ्लो होने से मयूर विहार फेज I और अक्षरधाम मंदिर के पास निचले इलाकों में पानी भर गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker