हरियाणा

कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे कर्मचारी : विनोद शर्मा

सोनीपत हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 41 कैम्प कार्यालय करनाल मुख्यालय चरखी दादरी की शाखा पब्लिक हेल्थ ब्रांच सोनीपत की बैठक जिला मुख्यालय पब्लिक हेल्थ यूनियन कार्यालय नियर लघु सचिवालय जलघर प्रांगण सोनीपत में सुबह से दोपहर 02:00 बजे तक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान विनोद शर्मा ने की तथा मीटिंग का संचालन ब्रांच सचिव सुरेन्द्र सिंह ने किया।  ब्रांच प्रधान विनोद शर्मा सचिव सुरेन्द्र सिंह जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने मीटिंग को संबोधित करते हुए बताया कि कर्मचारियों की मांगों से संबंधित मांग पत्र कार्यकारी अभियंता डी एण्ड पी व डिवीजन नंबर दो एवं अधीक्षक अभियंता परिमण्डल पब्लिक हेल्थ सोनीपत को पहले से ही दिया हुआ था। परंतु अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा मांग पत्र में शामिल मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिसके कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए संगठन द्वारा अधीक्षक अभियंता सोनीपत को पहले से ही धरने का नोटिस दिया हुआ था। जिसके कारण अधीक्षक अभियंता ने संगठन को लिखित में समय देकर संस्था शिष्टमंडल के साथ वार्ता की। आज की बैठक में सर्वश्री विष्णु दत्त भारद्वाज सुंदर सिंह चौहान तेज प्रकाश गौड़ विनोद शर्मा धूप सिंह लाकड़ा सुरेन्द्र सिंह शंभू कुमार अमित कुमार राजबीर सिंह महेंद्र सारसर मौसम सुरेश रोहतास संदीप दलीप सिंह रणबीर सिंह संजय नरेश कुमार बेदपाल विनोद शिवराज देवेन्द्र सतबीर शर्मा दिनेश कुमार कृष्ण जगदीश रामेश्वर भगवान सिंह इंद्रजीत पवन अजय आदि सैकड़ों कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की।                       

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker