जींद: स्वास्थ्यकर्मियों ने काले बिल्ले लगा किया काम
जींद। पॉली क्लीनिक सेक्टर 8 में स्वास्थ्य विभाग हरियाणा कर्मचारियों ने बुधवार को काले बिल्ले लगा सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया। सभी कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने काफी समय पहले जो सातवें वेतन आयोग की घोषणा की थी, उसको अभी तक लागू नहीं किया गया है। जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है। महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा द्वारा पत्र जारी किया गया था की महीने की सात तारीख तक सभी कर्मचारियों का वेतन दे दिया जाए लेकिन पॉलीक्लीनिक में कार्य कर्मचारियों को लगभग चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सभी कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि वो अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री जितेंद्र वत्स, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सहगल ने की। इस बैठक में हरियाणा पॉलीक्लिनिक एवं डिस्पेंसरी प्रदेश प्रेस सचिव वीरेंद्र खत्री, जिला प्रधान डा. रिंकी गुप्ता, दीपक, रेणू, नीलम, पूजा ने भी विचार व्यक्त किए।