दो दिन से बैमोसमी बरसात से किसानों को खेत में तैयार धान की फसल को नुकसान
खेत में बरसात के बाद जमीन में लेटी धान की फसल व नगरपालिका रोड पर भरा बरसात का पानी।
– शहर में नालों की सफाई न होने से पूरा दिन सड़को पर जमा रहा पानी
गन्नौर। दो दिन से हो रही बेमौसम बारिश ने जहां किसानों को गर्मी से राहत दिलाई है। वही धान की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। धान की फसल खेत में लेटने के बाद धान की फसल की पैदावार गिर सकती है। शहर में बारिश से सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वीरवार को मौसम का मिजाज बदला तो बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को तो पूरा दिन रूक रूककर तेज बरसात होती रही। बेमौसम बारिश ने किसानों को चिता में डाल दिया है। खेतों में तैयार धान की फसल को बड़ा नुकसान हो रहा है। खेतों में किसान फसल के नुकसान को देख परेशान हो गया है। किसान सुरेन्द्र, सतबीर, महेन्द्र ने बताया कि यदि बारिश अगले दिनों में इसी तरह हुई तो किसान बर्बाद होगा।
शहर में नालों की सफाई न होने से पूरा दिन सड़कों पर रहा जलभराव
– शुक्रवार को दिन भर हो रही तेज बरसात से शहर की सड़के दिनभर जलमग्न रही। सड़कों पर भरे पानी से साफ असर दिखाई दिया कि शहर में नालों की सफाई नही हुई है। वहीं पुरानी तहसील भवन के आगे बरसात के पानी का जलभराव हो गया। दुपहिया वाहन चालक बरसात के पानी में सड़कों पर गुजरते हुए रेंगते नजर आए।