हरियाणा

भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी : राजीव जैन 

-भगवान परशुराम चौंक पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मीडिया सलाकार राजीव जैन ने शिरकत करते हुए किया भगवान परशुराम को नमन-पूर्व मीडिया सलाहकार ने दी सभी जिलावासियों को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

सोनीपत     

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन जिलावासियों को भगवान परशुराम जंयती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और सभी को साथ लेकर चले हैं। ऐसे में उनके पद्चिन्हों पर चलते हुए हमारा भी कर्तव्य बनता है कि सभी को साथ लेकर चलें। श्री जैन मंगलवार को रोहतक फ्लाईओवर के नजदीक स्थित भगवान परशुराम चौंक पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।          श्री जैन ने कहा कि आज भगवान परशुराम की जयंती पूरी दुनिया में मनाई जा रही है। भगवान परशुराम ने समाज की बुराईयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और हमें आज उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज को एक कर आगे बढऩे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा गरीब का साथ दिया और समाज को साथ लेकर चले। ब्राह्मण समाज ने भी हमेशा से ही समाज का नेतृत्व किया है और भविष्य में भी संगठित होकर समाज को नई राह दिखानी है।     

  पूर्व मीडिया सलाहकार जैन ने कहा कि हमें समाज व शिक्षा को मजबूते करने पर बल देना होगा। बच्चों की शिक्षा पर बेहतर ध्यान देकर आगे बढ़े और भगवान परशुराम के बताए हुए रास्ते पर आगे चलें। भगवान परशुराम को शिव का अंश कहा जाता है। उन्होंने धरती पर पहले भी और आज भी हमें अन्याय के खिलाफ लडऩे के लिए प्रेरित किया है। इसलिए आज हमें उनकी शिक्षाओं का पालन करते हुए मिलजुलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज, प्रदेश व देश तभी तरक्की करता है जब समाज के तमाम लोग मिलकर चले। इस मौके पर प्रधान अशोक शर्मा, पंडित श्यामलाल कौशिक, राजेंद्र शर्मा, सतपाल कौशिक, धर्मबीर शर्मा, ईश्वर कौशिक, रामकुमार शर्मा, नरेंद्र गौतम, राजेंद्र गौतम, पंडित भगवान सिंह, सतनारायण शर्मा, सूरज भान भारद्वाज, प्रदीप शर्मा समेत काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker