बिहार

पूजा में अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण के लिए बरौनी होकर चलेगी छह जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन

बेगूसराय, 07 अक्टूबर। दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बरौनी जंक्शन के रास्ते भी कई ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

04022 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा पूजा स्पेशल 22 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से 15.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04021 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 23 अक्टूबर को सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान एवं गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

04060 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल 20 एवं 26 अक्टूबर को दिल्ली से 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04059 दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 21 एवं 27 अक्टूबर को दरभंगा से 18.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन एवं वाराणसी सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

04032 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल 27 अक्टूबर को दिल्ली से 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04031 दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर को दरभंगा से 18.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

04068 नई दिल्ली-सहरसा पूजा स्पेशल 21, 26 एवं 29 अक्टूबर को नई दिल्ली से 00.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04067 सहरसा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल 22, 27 एवं 30 अक्टूबर को सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बरौनी जंक्शन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

04016 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा पूजा स्पेशल 23 एवं 26 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से 15.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04015 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 24 एवं 27 अक्टूबर को सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान एवं गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

04062 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा पूजा स्पेशल 21, 25 एवं 28 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से 15.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04061 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 22, 26 एवं 29 अक्टूबर को सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान एवं गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

इसके अलावा 03255 पटना-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर से सात नवम्बर तक तथा वापसी में 03256 आनंद विहार टर्मिनल-पटना पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से आठ नवम्बर तक प्रतिदिन चलेगी। 04072/04071 दिल्ली-पटना-दिल्ली पूजा स्पेशल, 04018/04017 दिल्ली-पटना- दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल, 04058/04057 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल, 04034/04033 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल, 04048/04047 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल, 04028/04027 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल तथा 04064/04063 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल का भी परिचालन किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker