राष्ट्रीय राजमार्गों पर पराली जलाने के मजबूर किसान, प्रशासन ने दी कार्रवाई चेतावनी
औरैया, 07 नवम्बर। जिला प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद अजीतमल तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग और भीखेपुर बिरुहनी मार्ग पर धान की खेती करने वाले किसान पराली को खेत में ही जला रहे हैं। कारण स्पष्ट है कि ऐसे में किसानों को पराली अपविष्टन की कोई भी जानकारी किसी भी शिविर में एकत्रित करके नहीं दी गई।
किसानों का कहना है कि प्रशासन ने दावे तो जरूर किए हैं लेकिन हम किसानों को पराली खेतों से हटाकर अगली फसल बोने का कोई भी तरीका नहीं बताया है। अब ऐसी स्थिति में पराली की समस्या से कैसे निपटें। इसलिए वह मार्गों पर पराली जला रहे हैं।
इस संबंध में अजीतमल उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को पराली लेकर गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था की गई है। मगर कुछ किसान नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, ऐसे किसानों को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसानों को चेतावनी दे दी गई है।