जीवीएम की छात्राओं ने क्वान-कीडो में एक स्वर्ण, तीन रजत तथा पांच कांस्य पदक जीते
अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता की टीम इवेंट में जीवीएम ने हासिल किया द्वितीय स्थान
सोनीपत
जीवीएम गल्र्ज कालेज की खिलाड़ी छात्राओं ने अंतर महाविद्यालय क्वान-कीडो प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व तीन रजत सहित पांच कांस्य पदक जीते हैं। साथ ही उन्होंने टीम इवेंट में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
जीवीएम की खेल प्रभारी अनु ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में 11-12 अप्रैल को अंतर महाविद्यालय क्वान-कीडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली जीवीएम की खिलाडिय़ों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नौ पदक जीते। इनमें अंडर-75 किलोग्राम भारवर्ग में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीपांशी ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया तथा अंडर-59 किलोग्राम भारवर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की तन्नू व अंडर-67 किलोग्राम भारवर्ग में बीए प्रथम वर्ष की खुशबू और अंडर-71 किलोग्राम भारवर्ग में बीए प्रथम वर्ष की ही मानसी ने रजत पदक जीते।
अंडर-48 किलोग्राम भारवर्ग में सुमन व अंडर-51 किलोग्राम भारवर्ग में संजना तथा अंडर-55 किलोग्राम भारवर्ग में तीक्षा और अंडर-63 किलोग्राम भारवर्ग में काजल सहित 75 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ईशा ने कांस्य पदक हासिल किये। इनके साथ ही काजल, अंजलि, सुमन, संजना और खुशबू ने टीम इवेंंट में द्वितीय स्थान हासिल किया।
कालेज लौटने पर प्राचार्या डा. रेनू भाटिया के नेतृत्व में विजेता टीम दल का स्वागत किया गया। प्राचार्या ने कहा कि छात्राएं खेलों में भी लगातार नई उपलब्धियां दर्ज कर रही हैं, जिससे कालेज का नाम रोशन हो रहा है। इसके लिए छात्राएं बधाई की पात्र हैं।
-डा. रेनू भाटिया