बापौली में भाजपा ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा,सैकडों ग्रामीणों ने लिया भाग,लगाए वंदे मातरम् के नारें
बापौली गांव में पैदल तिरंगा यात्रा निकालती जिला अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता व महामंत्री कृष्ण किवाना और अन्य।
बापौली, 11 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी की और से भाजपा ने बापौली में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली और ग्रामीणों को हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता ने कहा कि आज समूचा देश देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को जनसाधारण से पूरा सहयोग मिल रहा है। शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठन भी इस कार्य में बढचढ कर भाग ले रहे हैं। हम सबको हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झण्डा लगाकर देशभक्ति की भावना को मजबूत और जागृत करना होगा ताकि हमारा देश भी मजबूत हो। डा.गुप्ता ने कहा कि तिरंगा झण्डा हमें आजादी का एहसास दिलाता है। यात्रा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओ सहित सैकडों ग्रामीणों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर किवाना, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री रिषीपाल रावल, पूर्व चैयरमेन सुरेन्द्र जलमाना, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष पिताम्बर रावल,बिट्टू आदि अनेक मौजूद थें।