भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने फुंका सरकार का पुतला
गन्नौर
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक जाट धर्मशाला में हुई। बैठक में अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद किसान नेताओं एंव किसानों द्वारा जाट धर्मशाला से देवीलाल चौक तक रोष प्रकट किया गया। इसके बाद उन्होंने प्रशासन का पुतला फुंका। इस दौरान यूनियन के जिला प्रधान जयभगवान मलिक ने बताया कि सरकार द्वारा लगातार किसानों पर अत्याचार किये जा रहे है। हाल ही में हिसार के खेदड़ में किसानों पर लाठी चार्ज किया गया। इसमें एक किसान की मौत हो गई। इससे पहले भी किसानों पर इसी तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस तरह की अमानवीय घटनाओं की यूनियन कड़ी निंदा करती है। इसके अलावा अग्निपथÓ योजना का भी यूनियन ने विरोध किया। इस मौके पर किसान नेता सचीन, राजेंद्र सरोहा, बलजीत, देवेंद्र, जयभगवान, रामधन सहित अन्य मौजूद रहे। किसान नेता जयभगवान मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय सेना में भर्ती की पुरानी व्यवस्था को समाप्त करके अग्निपथ नाम से नई योजना शुरू की है इसके कई बड़े और दूरगामी बदलाव किए गए हैं। इससे सेना में स्थाई नौकरी के लिए कर्मियों की सीधी भर्ती रोक दी गई है। किसान नेताओं ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा झटका है ओर युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है।