हरियाणा

प्रदूषण को रोकने में पेड़ पौधे का महत्वपूर्ण योगदान है : ईश्वर

नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन ईश्वर कश्यप व अन्य पौधारोपण अभियान की शुरूआत करते हुए। 

गन्नौर। बादशाही रोड पर जन चेतना अकेडमी में जनहित राष्ट्रीय सेवा ट्रस्ट की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 40 पौधे रोपित किए गए। पूर्व चेयरमैन नगरपालिका ईश्वर कश्यप ने पूर्व चेयरमैन ईश्वर कश्यप ने भविष्य में जीवन बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर इनका संरक्षण करने पर बल देते हुए अपने घरों और गांव के आसपास पौधे लगाकर उसमें पानी देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया। सभी ने पर्यावरण को सुंदर बनाने और संवारने का संकल्प लेते हुए छोटे पेड़ पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। कश्यप ने कहा कि प्रदूषण को रोकने में पेड़ पौधे का महत्वपूर्ण योगदान है। इसे बर्बाद मनुष्य करता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं, नहीं तो आने वाला भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। पौधे हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी हैं। पेड़-पौधों के कटान को रोककर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर सुभाष सरोहा, जिला अध्यक्ष दिनेश स्वामी,  पूर्व पार्षद वरुण जैन, सतीश कश्यप, सुभाष रोहिल्ला, जनचेतना एकेडमी के अध्यक्ष विनोद शर्मा, उमंग सरोहा, मनोज आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker