हरियाणा

यमुनानगर: बूथ स्तर पर 100 घरों से संपर्क अभियान चलायेंगे: पवन सैनी

यमुनानगर, 23 मई । भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर की बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री लाडवा से पूर्व विधायक डाक्टर पवन सैनी ने शिरकत की। उनके साथ भाजपा जिला प्रभारी धूमन सिंह किरमिच ,यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा साथ रहे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने समीक्षा बैठक में भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में सत्ता के 8 साल पूरे होने जा रहे हैं। उसी को लेकर हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 100 से संपर्क कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी को आगे बढ़ाते हुए आगमी 26 जून को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष सत्ता में पूर्ण हो जाएंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि 100 से संपर्क कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर कमेटी का गठन किया जा रहा है। भाजपा सरकार व भाजपा संगठन की तरफ से चलाए गए हर अभियान में जिला यमुना नगर की टीम ने सराहनीय कार्य करके दिखाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker