यमुनानगर: 50 लाख रूपये की लूट पर पुलिस ने 5 लाख इनाम रखा
यमुनानगर। जिला पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह बैंक के सामने हुई लूट में मारे गए श्रवण कुमार के हत्यारों पर 5 लाख रूपये का इनाम देने की घोषणा की।
बता दें कि श्रवण कुमार इंडस्ट्रियल एरिया यमुनानगर में बंसल ट्रेडिंग के नाम से कम्पनी में ड्राईवर के नौकरी करता था। आज सुबह वह अपने मालिक अजय बंसल की कार में 50 लाख 09 हजार रूपये लेकर कमानी चौक यमुनानगर के नजदीक स्थित एच०डी०एफ०सी०बैंक में जमा करवाने गया था। जहां पर बैंक के पास दो अज्ञात अपराधी श्रवण कुमार को गोली मारकर उससे पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गए। जिसके चलते श्रवण कुमार की मौके पर मृत्यु हो गई है| इस सम्बन्ध में पुलिस ने थाना शहर यमुनानगर में केस दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक गोयल ने बताया कि उपरोक्त घटना की गंभीरता के मद्देनजर घटना में शामिल अपराधियों की पहचान बताने व उनके बारे सुराग देने वाले व्यक्ति को 5 लाख रूपये नकद ईनाम देने का निर्णय लिया गया है | उपरोक्त जघन्य अपराध में शामिल नामपता नामालूम अपराधियों के बार कोई भी सुराग देने अथवा अपराधियों की पहचान उजागर करने वाले व्यक्ति को 05 लाख रूपये का नकद ईनाम दिया जायेगा तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जायेगी।