हरियाणा

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने चलाया पौधारोपण अभियान

13 से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को किया प्रेरित

सोनीपत, 06 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने पौधारोपण अभियान चलाते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों का आह्वïान किया कि अपने जीवन में हर त्यौहार पर एक पेड़ अवश्य लगाएं ताकि हम मिलकर इस अभियान को क्रांति का रूप दे सके।
इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की कर्मचारियों ने मिलकर लोगों को 13 से 15 अगस्त को पूरे देश में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वïान किया। उन्होंने कहा कि सभी हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सीडीपीओ गीता गहलावत ने बताया कि आंगनवाड़ी वर्करों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति प्रेरित किया जा रहा है, जिससे लोगों में अभियान के प्रति काफी जोश दिखाई दे रहा है। इसके अलावा 13 से 15 अगस्त तक जिला की सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker