अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में छठ महापर्व पर नजर आया भारत

वाशिंगटन, 31 अक्टूबर। अमेरिका में छठ महापर्व आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के इस महापर्व का समापन हो गया। इस पवित्र त्योहार का उत्साह अमेरिका के विभिन्न शहरों में दिखा। कुछ पल के लिए तो ऐसा लगा जैसे आप भारत के किसी शहर में हों।

भारतीय अमेरिकी महिलाएं नदियों और झीलों में सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए एकत्रित हुईं।कैलिफोर्निया, एरिजोना, कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स, न्यू जर्सी, टेक्सास, उत्तरी कैरोलिना और वाशिंगटन डीसी सहित पूरे अमेरिका के कई राज्यों में छठ पर्व पर उत्साह दिखा।

बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बीजाणा) ने थॉम्पसन पार्क, मुनरो, न्यू जर्सी सहित देश भर में छठ पूजा का आयोजन किया। न्यू जर्सी में आयोजित इस समारोह में 1500 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। बीजाणा ने पांच साल पहले छठ पूजा का आयोजन शुरू किया था। बीजाणा की सदस्य वंदना वत्स्यान ने सभी को छठ की शुभकामनाएं दीं। मैसाचुसेट्स में लगभग 300 लोग कार्यक्रम में एकत्र हुए।

न्यू जर्सी के छठ पर्व कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य बीड़ा मस्तान राव यादव भी मौजूद रहे। यादव ने कहा कि “बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश में जड़ें रखने वाले हमारे भाइयों को इतने सम्मानजनक और पारंपरिक तरीके से छठ का त्योहार मनाते हुए देखना सुखद है। मुझे खुशी है कि मैं यहां अमेरिका में इस उत्सव का हिस्सा बन सका।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker