गांधी नगर में व्यक्ति से मारपीट कर नुकीली चीज से किया हमला
गन्नौर : घर लौट रहे युवक को कुछ व्यक्तियों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। हमलावरो ने मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। घायल को स्वजनों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी है। शिकायत में गांधी नगर के अजय कुमार ने बताया कि वह 5 नवंबर को अपने ताउ के घर गया हुआ था। काम खत्म कर जब वह घर लौट रहा था तो उसके ताउ के घर के बाहर सज्जन उर्फ डाक्ॅटर अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। उसने सज्जन को घर जाने के लिए कहा तो सज्जन ने उसके सर में ईंट दे मारी और उसके पेट में नुकीली चीज से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान साथियों ने भी उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।