केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को जनता को अवगत करवाएं : भानु प्रताप सिंह
केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप व सांसद रमेश कौशिक का व्यापार मंडल प्रधान शेखर जैन व अन्य स्वागत करते हुए।
केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवन किया कि 2024 के चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दे
गन्नौर। केंद्रीय राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग भानु प्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जा रहें विकास कार्यो को घ-घर व ज्र-जन तक पहुंचाने के काम में आज से ही जुट जाए ताकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय सरकार केंद्र व प्रदेश में बन सकें। केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह व सांसद रमेश कौशिक का गन्नौर पहुंचने पर विधायक निर्मल चौधरी व पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुके व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 144 लोकसभा क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है । मंत्री ने कहा कि उनको सोनीपत व सिरसा लोकसभा क्षेत्र की म्मिेवार दी गई है। कांग्रेस को अब देश की जनता गंभीरता से नहीं ले रही है जनता अब सच जान चुकी हैं। इससे पूर्व मंत्री ने गांव अहिर माजरा व खेड़ी गुज्जर में त्रिवेणी भी लगाई। इस अवसर पर विधायक निर्मल चौधरी ,नपा चेरयमैन अरूण त्यागी,मंडल प्रधान विकास त्यागी,भोपाल रापरिया,धर्मबीर सिंह,सतबीर कोच,विरेन्द्र भुक्कर सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें