भारत जोड़ो यात्रा के लिए हरियाणा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की राज्य स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन
सोनीपत। ब्राइट स्कॉलर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में भारत जोड़ों यात्रा को लेकर हरियाणा युवा कांग्रेस की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार, हरियाणा युवा प्रभारी सीवी चौहान, प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, जिलाध्यक्ष सोनीपत ललित पंवार सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे तमात पदाधिकारियों ने भाग लिया।
प्रदेश प्रभारी सीवी चौहान ने कहा कि 21 दिसम्बर से हरियाणा में भारत जोड़ों यात्रा प्रवेश करेगी। हमारे नेता राहुल गांधी का यूथ कांग्रेस हरियाणा में जोरदार स्वागत करेगा। हरियाणा का युवा भारत जोड़ों यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने प्रदेश व देश को बांटने का काम किया है, लेकिन राहुल गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया है। राहुल गांधी द्वारा देशभर में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में खलबली मची हुई है, लेकिन आज युवाओं ने भाजपा के खिलाफ हुंकार भर ली है। प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बैठक के दौरान युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारिया लगाई है । उन्होंने सभी युवाओं को मेहनत व ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने का आग्रह किया। युवाओं ने भी यात्रा को लेकर अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यूथ कांग्रेस ने कमर कस ली है, प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के साथ मिलकर इस यात्रा को सफल बनाया जाएगा। इस दौरान सहप्रभारी सतेवान गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्षगण, शहरी अध्यक्ष रवि दहिया, सचिव अभय दहिया, सचिव अमनदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष अमन दहिया, अंकित सहित बड़ी तादाद में पदाधिकारिगण मौजूद रहे।