Haryana

महिला सम्मेलन में कांग्रेस-भाजपा पर गरजी सुनैना चौटाला

* कांग्रेस-भाजपा ने मिलकर पूरे प्रदेश को सफाई के नाम पर कमीशन के कूड़े में धकेला: सुनैना चौटाला

* चुनाव के समय मजबूती से चुनाव लडऩा इनेलो की खासियत: सुनैना चौटाला

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। भाजपा-जजपा गठबंधन सराकर ने प्रदेश का विकास करने की बजाय विनाश किया है। इसी के चलते आज पूरा प्रदेश इस भ्रष्ट सरकार से बुरी तरह से परेशान हो चुका है। दोनों ही पार्टियों ने मिलकर प्रदेश को कंगाली के कगार पर खड़ा कर दिया है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। यह कहना है इनेलो महिला की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला का। वह शनिवार को वार्ड नंबर-15 में इनेलो महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थी।
महिला नेत्री सुनैना चौटाला ने कहा कि बहादुरगढ़ की जनता के पास अब मौका है कि बहादुरगढ़ शहर के विकास को गति देने का। यह संभव होगा आप सभी की मेहनत के दम पर। इसके लिए आप सभी को पूरी मेहनत के साथ मोनिका कपूर राठी का साथ देने की जरूरत है। बहादुरगढ़ में मोनिका कपूर राठी के चेयरपर्सन बनने पर शहर का विकास होगा, क्योंकि यहां भाजपा-कांग्रेस के गठबंधन ने शहर के विकास के नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले किए हैं। इन घोटालों के कारण बहादुरगढ़ शहर विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने सदा ही लोगों की भलाई के लिए कार्य किए। बुढ़ापा पेंशन सहित अनेक ऐसी योजनाएं हैं जो इनेलो द्वारा शुरू की गई थी और उनका लाभ आज भी प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन दस हजार रुपए व हर महिला को 1500 रुपए सम्मान भत्ता के रूप में दिया जाएगा।
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि बहादुरगढ़ शहर में नगर परिषद का चुनाव इनेलो का हर उम्मीदवार जीतेगा, क्योंकि इनेलो का संगठन मजबूत है। उन्होंने कहा कि वार्ड 15 की निवर्तमान पार्षद मोनिका कपूर राठी ने पहले भी वार्ड में अनेक विकास कराए हैं। पूरे बहादुरगढ़ शहर में अपने खर्च पर वाईफाई की सुविधा देने वाला वार्ड-15 है, जहां लोगों को पिछले डेढ़ साल से फ्री वाईफाई की सुविधा दी जा रही है। बहादुरगढ़ में मोनिका कपूर राठी के चेयरपर्सन बनने पर पूरे शहर में फ्री वाईफाई की योजना पर काम करेंगे। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि बहादुरगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस भाजपा ने मिलकर जो भ्रष्टाचार का खेल खेला है उससे बहादुरगढ़ में रहने वाला हर व्यक्ति आहत है। करोड़ों रुपए लाइट के ठेकों एवं पिछले 5 साल में सैकड़ों करोड़ रुपए केवल सफाई के ऊपर कांग्रेस भाजपा वालों ने बर्बाद कर दी है जबकि सफाई की हालत बद से बदतर होती चली गई। मिस्टिक तारकोल की सड़कें जो सीमेंटेड रोड ऊपर बिछाई गई है वह घटिया किस्म की है और कई जगह तो परत की मोटाई भी आधे से कम दिखाई गई है यहां भी जमकर भ्रष्टाचार दोनों पार्टियों ने किया है। महिला प्रदेश अध्यक्ष इंडियन नेशनल लोकदल सुमित्रा देवी ने ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल का हर कार्यकर्ता मजबूती के साथ चुनाव को लड़ेगा एवं महिलाओं की जितनी बड़ी टीम बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल के पास है वह किसी भी संगठन के पास नहीं है। बैठक में इनेलो जिलाध्यक्ष जयभगवान पहलवान, शहरी अध्यक्ष खेमचंद भारद्वाज, महिला जिलाध्यक्ष नीलम ढिल्लो, हलका अध्यक्ष सीमा दलाल, शहरी अध्यक्ष रानी नागर सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।
संतोष सोलंकी ने की घर वापसी-
इनेलो महिला सम्मेलन के दौरान वार्ड 2 का चुनाव लड़ चुकी एवम इनेलों से रही पूर्व महिला शहरी अध्यक्ष संतोष सोलंकी ने भाजपा छोड़कर इनेलो में घर वापसी की। इनेलो महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला की अध्यक्षता में उन्होंने इनेलो में आस्था जताई और पार्टी में शामिल हुई। संतोष सोलंकी के इनेलो में शामिल होने पर महिला कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। संतोष सोलंकी ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि इनेलो द्वारा चलाई जा रही मुहिम से सभी जुडें व पूरी मेहनत के साथ चुनाव लडऩे वाले इनेलो कार्यकर्तका साथ दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker