भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : कर्मवीर राठी
*पूर्व विधायक नरेश कौशिक व पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी द्वारा लाइनपार में भाजपा पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ। पूर्व विधायक नरेश कौशिक व पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मवीर राठी द्वारा शहर के लाइनपार में भाजपा पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान किया गया। जिसमें मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर लाइनपार क्षेत्र के नेताजी नगर, 22 फूटा रोड़, वार्ड नम्बर 8 में भाजपा पार्टी की नीतियों का प्रचार किया गया। पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी ने कहा कि भाजपा पार्टी सबका विकास सबका साथ के साथ आगे बढ़ रही है और 36 बिरादरी के साथ जनता को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की और आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी की जीत के लिए वोट करने की अपील की है। कर्मवीर राठी ने कहा कि बहादुरगढ़ का चहुमुखी विकास कराने के लिए भाजपा प्रत्याशी को अपना कीमती वोट दें ताकि बहादुरगढ़ को विकास के शिखर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। पूर्व विधायक नरेश कौशिक व भाजपा नेता कर्मवीर राठी ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्ग दर्शन में पार्टी नेता व कार्यकर्ता संगठन को मजबूत आधार देने का काम कर रहे है। मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने को लेकर वे लोगों के बीच जाकर उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बता रहे और पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता व नेता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्ग दर्शन में पार्टी नेता व कार्यकर्ता संगठन को मजबूत आधार देने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता व नेता भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद पति राजेश तंवर, निवर्तमान पार्षद प्रवीण छिल्लर, पवन खत्री, मुकेश भारद्वाज, प्रवीण कुमार, गौरव दराल, कृष्ण कुमार, जगबीर रुहिल, नारायण यादव, विकास पांडे, मनमोहित गुप्ता, सुमित बराही, टिंकू, विकास मेहरा, सतपाल आदि मौजूद रहे।