भारतीय सेना की मार को नहीं भूल पाएंगे चीनी सैनिक: डा. संजय शर्मा
चंडीगढ़, 14 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने तवांग झड़प पर कहा कि हमारे जवानों ने बहादुरी से चीनी सैनिकों का सामना ही नहीं किया, उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भारत की सीमा में घुसकर चीन द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में भारतीय सेना ने जो करारा जवाब दिया है, उसे चीनी सेना कभी नहीं भूल पाएगी। चीन को यह नहीं भूलना चाहिए कि अब भारतीय सेना कोई भी बड़ा निर्णय लेने में खुद सक्षम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना को काफी मजबूती मिली है। अब चीन को अपनी हद में रहना चाहिए। वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए डा. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की कलई खुल चुकी है, बार-बार लोकसभा में कार्यवाही रोकने का प्रस्ताव देकर वह देश की जनता का राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिले 1.35 करोड़ रुपये के अनुदान से ध्यान भटकाना चाहती है। प्रदेश मीडिया प्रमुख ने कहा कि 1962 के बाद जब भी चीन ने भारत की सीमाओं की तरफ आंख उठाई है तब-तब हमारे जांबाज सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह भारत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समय का भारत नहीं रहा बल्कि अब 56 ईंच सीना रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है।
चीन के उकसावे की कार्रवाई पर बयान जारी करते हुए डा. शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा चीनी सैनिकों को तवांग से खदेड़ कर उन्हें उनके बिल में घुसने के लिए मजबूर कर दिया। इससे पहले डोकलाम में भी भारत की ताकत को समझकर चीन पीछे हटने को मजबूर हुआ था और उसकी अंतरराष्ट्रीय जगत में काफी किरकिरी हुई थी।